परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। चंदौली से सैदुपर तक फोरलेन सड़क निर्माण हो रहा है। जगह जगह पुलिया भी तोड़कर कार्यदायी संस्था की ओर से बनाया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि पुलिया की चौड़ाई और उंचाई पूर्व की भांति सकरा कर दिये जाने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। पुलिया निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण किसानों से लेकर आवागमन में समस्या हो रही है।

किसानों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था की ओर से मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया की चौड़ाई सकरा कर दिये जाने के कारण पानी निकासी की समस्या गहरा गया है। वही पुलिया निर्माण के दौरान साफ सफाई नहीं होने पर टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सकलडीहा राजवाहा की पुलिया बनाने में बिलम्ब होने के कारण पुलिया में लगी लोहे की सपोट से पानी रूक जा रही है। नवनिर्मित पुलिया के समीप कूड़ा करकट होने के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
किसान नेता बाबूजान,अभय यादव रिंकू, अरविंद राजभर,सिंटू यादव, मुन्नी लाल यादव ने कहा कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण सकलडीहा राजवाहा से जाने वाली पानी टेल तक नहीं पहुंच पाने के कारण सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है।यही नही पशुओं को पानी पिलाने में समस्या हो रही है। किसानों ने पूरी क्षमता से पानी छोड़े जाने व नहरों की सिल्ट की साफ सफाई की मांग किया है।