28.1 C
Varanasi
Saturday, June 21, 2025
spot_img

भाजपा सकलडीहा पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों की हुई घोषणा, अभय पाठक महामंत्री, आईटी सेल पद पर दीपक यादव

जरुर पढ़े

परिवर्तन टुडे/चंदौली
सकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मण्डल स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक होने के बाद से ही कार्यकर्ताओ और नव मनोनीत पदाधिकारियों में उत्साह देखते ही बन रहा है। भाजपा के चंदौली जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह और सकलडीहा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने मंडल के कुल 19 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। भाजपा ने सभी वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की है तथा हर वर्ग से पदाधिकारियों का चयन हुआ है। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओ ने एकदूसरे को मिठाई खिलाकर और गले लगा कर बधाई दिया।

सकलडीहा पश्चिमी मंडल में मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, के साथ छः उपाध्यक्ष क्रमशः जीतेन्द्र यादव, रामविलास चौहान, वीर प्रताप सिंह, बिंदु देवी, राकेश सिंह मुन्ना, राम आशीष मौर्य के साथ दो मंडल महामंत्री अभय पाठक और रामभरोस गुप्ता व छः मंडल मंत्री क्रमशः मंजीत यादव, दिनेश कुमार, दुर्गेश मिश्र, नित्यानंद पाण्डेय, अनीता देवी व मंजू मौर्य पर भरोसा जताया इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर रमेश पासवान मिडिया प्रभारी राजकुमार, सोशलमिडिया प्रभारी लवकुश सिंह और आईटी सेल पद पर दीपक यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। भाजपाजनों ने सभी नये पदाधिकारियों का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

नकल कर रहे 2 नकलची को आंतरिक उड़ाका दल ने किया रिस्टीकेट

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कालेज में गुरुवार 12 जून को तृतीय पाली की स्नातक चतुर्थ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks