28.1 C
Varanasi
Saturday, June 21, 2025
spot_img

राजवाहा में पानी न छोड़े जाने पर धान की नर्सरी और पशुओं पर संकट: किसानों में आक्रोश

जरुर पढ़े

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। राजवाहा में पानी न छोड़े जाने से किसान न तो धान की नर्सरी डाल पा रहे है, और न ही पशुओं के चारे के ढैचा लगा पा रहे है। ऐसे में किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि जब पानी की जरूरत होती है तो पानी नही दिया जाता है। ऐसे में खेती पिछड़ जा रही है। किसानों ने नहर में जल्द पानी छोड़े जाने की मांग किया है।

सकलडीहा राजवाहा से सैकड़ो गांवो के हजारों किसान खेती करते है इसके साथ ही इससे दर्जनो माइनर निकली है। किसान बच्चा सिंह, राजेन्द्र सिंह, धनश्याम सिंह, रामाश्रय सिंह का आरोप है कि इस समय धान की नर्सरी लगाई जानी है। ताकि समय से धान की रोपाई की जा सके लेकिन सिंचाई विभाग की मनमानी से अभी तक राजवाहा मे पानी नही छोड़ा गया। जिससे धान की नर्सरी पिछड़ रही है। साधन संपन्न किसान तो निजी ट्यूबेल से नर्सरी डाल लें रहे है। लेकिन छोटे और मझोले किसान इससे वंचित है। वही पशुओं के चारे के लिए ढैचा भी नहीं लगाया जा सका है। लोगों ने आक्रोश जताते हुए जल्द राजवाहा में पानी छोड़े जाने की मांग किया है। किसानों ने चेताया है कि पानी नही छोड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में जेई इन्द्रबहादुर यादव का कहना है कि गंगा नदी में पानी कम है इसलिए पम्प नही चल पा रहा है। पानी बढ़ने पर ही पम्प चल पाएगा।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

नकल कर रहे 2 नकलची को आंतरिक उड़ाका दल ने किया रिस्टीकेट

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा पीजी कालेज में गुरुवार 12 जून को तृतीय पाली की स्नातक चतुर्थ...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks